अलविदा राजू श्रीवास्तव :मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव का एम्स में इलाज के दौरान निधन

नई दिल्ली।21 सितंबर 2022

पिछले डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव का आज एम्स में निधन हो गया। 58 वर्ष के राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। कानपुर निवासी राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था और वो गजोधर भैया के नाम से पर्दे पर मशहूर थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। श्रीवास्तव अपने अभिनय से सभी को खूब हंसाते थे।

राजू श्रीवास्तव के करियर की बात करें तो कानपुर में जन्मे यह कॉमेडियन अपनी कॉमेडी के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। फिल्मों में राजू ने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘बाजीगर’, ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’, ‘वाह तेरा क्या कहना’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ और ‘टॉइलेट एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

टीवी ने दिलाई असली पहचान
राजू को असली पहचान कॉमेडी रिएलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से मिली थी। इस शो में राजू ने एक काल्पनिक किरदार गजोधर बनकर खूब दर्शकों का मनोरंजन किया था। इसी टीवी सीरीज के अलावा राजू ने मशहूर टीवी सीरियलों ‘देख भाई देख’, ‘शक्तिमान’ और ‘अदालत’ में भी कुछ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts