जिलाधिकारी  सोनिका ने पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून :22 सिंतबर,

जिलाधिकारी  सोनिका ने आज पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में की गई कार्यवाही की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार में व्यापारियों से वार्ता की तथा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पल्टन बाजार में शेष कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि दीपावली से पूर्व सड़क को ठीक किया जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों से जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो साथ ही निर्देश दिए कि कार्य हेतु खोदी गई सड़कों को कार्य पूर्ण होते ही समतल करते हुए पूर्व अवस्था में लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्याम सिंह राणा, सहायक महाप्रबंधक वाॅटर वकर्स, कृष्णा चमोला, यूपीसीएल, लोनिवि के अधिकारियों सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के कार्मिक एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts