भ्रष्टाचार और भर्ती प्रकरणों मे धामी के फैसले सराहनीय:बंसल

देहरादून 22 सितम्बर ,

राज्य सभा सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने कहा कि भ्रष्टाचार और भर्ती प्रकरणों मे अब तक जिस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैतिक और साहसिक निर्णय लिए है वह निसंदेह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की देश और प्रदेश मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की प्राथमिकता भी है।

घपलो की जांच मे जुटी एजेंसियों को अब तक बड़ी सफलता हाथ भी लगी है और विपक्ष सहित सभी लोगों को धैर्य तथा जांच एजेंसियों को सहयोग की जरूरत है। श्री बंसल ने कहा कि गड़बड़ी का संज्ञान लेकर घपलो की जांच कराने का नैतिक साहस दिखाकर धामी ने एक नजीर भी पेश की है। साथ ही यह अधिक सुखद है की जांच मे कोई भेदभाव और दलीय पैमाना नही है।
उन्होंने कहा कि जांच के फेर मे युवाओं के भविष्य पर कोई फर्क न पड़े इसलिए लोकसेवा आयोग को अन्य परीक्षाओं का जिम्मा सौंपा गया है। आयोग अल्प समय मे भर्ती कैलेंडर जारी कर चुका है और शीघ्र नयी भर्तियां शुरू होगी, जो कि युवाओं के लिए बेहतर है।

बंसल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों मे विरोधियों के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के संदर्भ में नक़ली सूची बनाकर मीडिया में ग़लत तरीक़े से साझा की गई है और यह विश्व के प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रभक्त संगठन को बदनाम करने की साजिश है। इस साजिस को सफल नही होने दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा साज़िश में सम्मिलित दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts