भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग की बैठक में सभी को दिए गए पदभार

देहरादून 23 सितंबर,

भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस प्रशिक्षण में देश भर से आये कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन वाली केंद्रीय व तमाम राज्य भाजपा सरकारों की किसान हित में जारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी । इस मौके पर पार्टी संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने निर्देशित किया, हमारी कोशिश होनी चाहिए कार्यक्रम इतना अनुशासित, संगठित और प्रभावशाली हो कि तमाम प्रतिभागी देवभूमि में कार्यक्रम होने का अनुभव लेकर जाए ।

विशेषज्ञों द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु इस विशाल किसान मोर्चा राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भागीरथी रिजार्ट सहसपुर, देहरादून में 28 और 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा । 14 सत्रों में आयोजित किये जाने इस प्रशिक्षण वर्ग के लिए व्यवस्था संबंधी बैठक प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में बलबीर रोड स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में शामिल किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम में हमारी देवभूमि की परम्परा और सस्कृति की झलक दिखनी चाहिए । उन्होंने जानकारी दी कि व्यवस्था को चाकचौबंद बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को उनके विभाग का वितरण कर दिया गया है ताकि अनावश्यक रूप से किसी भी कार्यकर्ता को दूसरे कार्यकर्ता के क्षेत्र का काम न करना पड़े, व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, जल व्यवस्था आदि का प्रबंधन किया गया है।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के संगठन किसान मोर्चा का यह कार्यक्रम ऐसा दिखे कि एक अनुशासित, संगठित और प्रभावशाली संगठन का कार्यक्रम है। व्यवस्थाओं का इस सुंदर ढंग से संचालन हो कि अन्य राज्यों से आने वाले किसान एक ऐसा संदेश लेकर जाएं कि देवभूमि में उन्होंने किसी कार्यक्रम में सहभागिता की है जो पूरी तरह सुगठित और सुव्यवस्थित था। उन्होंने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुंडीर तथा उनके साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवास, परिवहन, वाहन प्रमुख, जल पान जैसी व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया । उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि हमारे कार्यक्रमों का उचित ढंग से प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया को समुचित ढंग से आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और दिल्ली, लद्दाख, पंजाब और चंडीगढ़ के किसान इस प्रशिक्षण वर्ग में भागीदारी करेंगे।

इस बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुंडीर समेत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी, प्रदेश मंत्री इन्द्रपाल सिंह मान, नरेन्द्र रूड़िया, पवन चौधरी, सचिन झबरेड़ी, अरूण चौधरी, विपिन गर्ग आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश आईटी सैल संयोजक प्रवीन लेखवार समेत भारी संख्या में पदाधिकारी ने भी शिरकत की ।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts