साक्ष्य मिटाने को लेकर भ्रम फैला रही है कांग्रेस: भट्ट

देहरादून 25 सितंबर,

भाजपा ने कांग्रेस व कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया में अंकिता मर्डर केस को लेकर रिजोर्ट से साक्ष्य मिटाने की भ्रामक जानकारी फैलाने पर कड़ी आपत्ति की है । पार्टी प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने 22 तारीख को ही संबंधित रिजॉर्ट की वीडियोग्राफी कर सील कर दिया गया था जबकि बुल्डोजर से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही रिजॉर्ट के अवैध बाहरी हिस्से में हुई है और अब फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने का वीडियो भी जारी कर दिया गया है,मुकद्दमा फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाकर शीघ्र इंसाफ दिलवाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री धामी ने दिए हैं।
महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड की बेटी को इंसाफ दिलाने की कानूनी मुहिम में सभी राजनैतिक व सामाजिक संगठनों से सहयोग करने की अपील की है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज होने के 12 घंटे में आरोपियों व 24 घंटे में पीड़ित की डेड बॉडी चीला नहर से रिकवर कर ली थी । इसके अतिरिक्त 22 तारीख को ही सभी शुरुआती साक्ष्य एकत्र करने के बाद रिज़ॉर्ट को पूरी तरह सील कर दिया गया था ।

वहीं अब सीएम धामी के निर्देश पर एसआईटी की फोरेंसिक टीम वहां सक्ष्व जुटाने का काम कर रही है जिसका वीडियो भी सार्वजनिक किया गया है साथ ही एक महीने में एसआईटी जांच पूरी कर मुकद्दमा फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने के निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि पार्टी एवं सरकार के स्तर पर प्रकरण से संबंधित परिवार वालों पर बर्ख़ास्तगी की कार्यवाही की गई है,
उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अंकिता के हत्यारों को कठोरतम सजा दिलाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts