ससुरालियों द्वारा जलाई गई प्रीति को आर्थिक सहायता के लिए कॉन्ग्रेस कार्यकताओं ने बढ़ाया हाथ

महिलाओ के प्रति बढ़ रहे हैं अपराध ,कोरोनेशन अस्पताल में जीवन गढ़ विकास नगर में ससुरालियों द्वारा जलाई गई प्रीति का हाल चाल जानने प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी पहुंचे । प्रीति की मां ने उन्हें ससुरालियों द्वारा किए गए जुर्म की दास्तां बताई । डा मनीष ने बताया की प्रीति के शरीर में खून की काफी कमी हो गई थी और हिमोग्लोबिन भी कम हो गया था लेकिन सेहत में अब काफी सुधार है ,विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि महिलाओ के प्रति गंभीर अपराध हो रहे है और अपराधों में काफी वृद्धि हो रही है प्रीति और दिवंगत अंकिता भंडारी के साथ जो हैवानियत की हद से जो अमानवीय व्यवहार हुआ ऐसे दरिंदों को सख्त से सख्त सजा दी जाए और इनका मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए जिससे गुनहगारों को शीघ्र सजा दे कर पीड़ितों को न्याय मिल सके । उन्होंने कहा की इससे देवभूमि की संस्कृति भी कलंकित हो रही है । अंकिता हत्या कांड में जिस तरह सरकार की नाक के नीचे जुर्म हो रहे हैं जिसमें भाजपा के नेता संलिप्त है । प्रीति का मायका ग्राम रिंडोल प्रताप नगर है जो कि बहुत गरीब परिवार से संबंधित है ।

विधायक प्रताप नगर विक्रम सिंह के साथ आए कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह ,टीटू त्यागी, बुद्ध देव सेमवाल, महेश जोशी ,भास्कर गैरोला ,विवेक भद्री ,हिम फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय बहगुना ,सुनील कुकरेती ,संदीप उनियाल, संजय बहगुणा, सुरेश जुयाल जितेंद्र ने पीड़िता को  उपचार के लिए 52000 रुपए की मदद दी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts