विपक्ष दलों द्वारा कल किये जा रहे बन्द का कांग्रेस ने दिया समर्थन

देहरादूनः- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी एवं महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लागातार केन्द्र व राज्य से अंकिता हत्या की जॉच सीबीआई से करवाये का अनुरोध कर रही है पर सरकार के कानू में जूॅ तक नही रेंग रही है। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वीआईपी नेता को बचाने का प्रयास कर रही है जिसे बिलकुल भी स्वीकार नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की एक मासूम बेटी अंकिता भण्डारी को बेरहमी से हत्या कर चीला बैराज में धकेल दिया गया था, इस जधन्य हत्याकाण्ड से केवल उत्तराखण्ड ही नही बल्कि पूरे देश की जनता उद्वेलित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार केन्द्र व राज्य सरकार से मांग कर रही है कि इस जघन्य हत्याकाण्ड की सीबीआई से जॉच कराई जाय। परन्तु अभीतक राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जॉच करवाये जाने हेतु अपनी संस्तुति केन्द्र सरकार को प्रेषित नही की गई है जिससे प्रतीत होता है कि भाजपा की राज्य सरकार कितनी संवेदनहीन है। उन्होनंे सरकार व एसआईटी से इस जघन्य हत्या काण्ड में बार-बार जिस वीआईपी नेता का नाम आ रहा है उस नेता के नाम को सार्वजनिक करने की मांग की है।
दोनोें नेताओं ने संयुंक्त बयान में कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी की जघन्य हत्या की सीबीआई जॉच करने एवं अपराधियों को कड़ी सजा दिलाये जाने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मा. अध्यक्ष  करन माहरा के निर्देश पर विपक्ष दलों द्वारा कल दिनांक 2, अक्टूबर 2022 को संपूर्ण उत्तराखण्ड बन्द का आह्वान किया गया है का कांग्रेस पार्टी ने पूरा समर्थन करने का निर्णय लिया है और जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों से उक्त बन्द का पूर्णरूप से समर्थन करते हुए सहभागीता करने के निर्देश दिये है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts