विधायकों से प्रस्ताव मांगने के फैसले से होगा राज्य का समावेसी विकास: चौहान

देहरादून 13 अक्तूबर ,

भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पक्ष और विपक्ष के विधायकों से प्रस्ताव मांगने के फैसले को स्वागत योग्य कदम बताते हुए इसे राज्य के विकास मे मील का पत्थर होने जैसा बताया।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के इस फैसले से राज्य का समावेसी विकास होगा और राज्य मे विकास की गति रफ्तार पकडेगी। चौहान ने कहा कि सीएम ने विकास के लिए दलगत भावनाओं से ऊपर विकास परक सोच का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले विधायको द्वारा अपने क्षेत्र की उपेक्षा या सत्तारूढ़ दल द्वारा विपक्षी विधायकों के क्षेत्र को विकास से अछूता रखने के आरोप लगते रहे है। लेकिन सीएम के कदम से अब इस तरह आरोप प्रत्यारोप की संभावना भी खत्म होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास के संबंध मे मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे सरकार बखूबी इस पर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओ से प्रदेश का हर व्यक्ति और अंतिम पायदान मे खड़ा व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि संतुलित और समावेशी विकास से राज्य 2025 मे निश्चित तौर पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व मे देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts