कांग्रेस पार्टी राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित कर मनाएगी राज्य स्थापना दिवसः- मथुरादत्त जोशी

देहरादून 7 नवम्बर,
उत्तराखण्ड प्रदेश कंाग्रेस कमेटी प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर 9 नवम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभा, गोष्ठी, पद यात्रा एवं राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित कर मनायेगी।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर दिनांक 9 नवम्बर, 2022 को प्रदेशभर के सभी जिला एवं महानगर मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन कार्यक्रमों के तहत जिला एवं महानगर मुख्यालयों में राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीदों कोे श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा ’’22 वर्षों में उत्तराखण्ड ने क्या खोया-क्या पाया’’ विषय पर गोष्ठी एवं पद यात्राओं का आयोजन करने के साथ ही राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी विधायकगण, पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी 2022, पीसीसी सदस्य, अनुषांगिक संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts