अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन का डंडा मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी सोनिका ,तहसीलदार व लेखपाल कृपाल सिंह राठौर द्वारा अवैध प्लॉटिंग पर की कार्यवाही

देहरादून 16 नवम्बर ,
*कई जगह पर अवैध कब्जों पर जिला प्रशासन मेहरबान ,

*शिकायत के ६ माह बाद भी नहीं करवा पाय पानी ही भूमि को खाली ,

*नगर निगम व् गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि पर विभागों के अधिकारी मेहरबान ,

*सीमंकन होने के बाद भी नहीं हटा पा रहा हैअवैध कब्जे ,

*शासन व प्रशासन के उच्च अधिकारियो की साठ गाठ से और मेहरबानी से राज्यो की लगभग भूमि पर हो रहे है अवैध कब्जे ,

*भू माफियाओ से मिलती है अच्छी खासी डील कहि कैश तो बड़े सोदो में चहितो /रिस्तेदारो को भूमि एवं फ्लैटों की डिल ,

*बिना पेपर के भी हो जाते हे बिजली एवं पानी के कनेक्शन ,

*नेताओ ने भी कई सो एकड़ सरकारी जमीनों पर किया है कब्जे ,

*कुछ कमजोर और छोटे लोगो से कुछ बीगह जमीन से कब्जे छुड़वा कर जिलाधिकारी और अधिकारी हो रहे गदगद,

जिलाधिकारी  सोनिका ने आज ब्रह्मवाला सहस्त्रधारा रोड एवं सेंधवाली धोरण का निरीक्षण किया। ब्रह्मवाला में दो पक्षों बीच भूमि सम्बन्धी विवाद एवं भूमि कब्जाने की शिकायतों पर पूर्व में नगर निगम एवं राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन करते हुए अवैध पुस्ता तोड़ा गया था। मौके निरीक्षण के दौरान पाया गया उक्त क्षेत्र में लोगों द्वारा नाला घेर कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को सीमांकन करते हुए अवैध निर्माण तोड़े जाने तथा नदी नालों पर किए गए निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही नदी नालों को घेर कर जमीनों पर कब्जा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सेंधवाली धोरण में बिना अनुमति प्लाटिंग किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को भूमि का सीमांकन करने तथा अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई किए जाने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि भूमियों का सीमांकन करते हुए खूंटी गाड़ी जाए जिससे भूमिधरी के अतिरिक्त भूमि पर कब्जा किया गया है की पहचान हो सके ताकि भूमि पर अवैध कब्जे को रोका जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर सोहन सिंह लेखपाल राठौर उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts