Homeदेहरादूनप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के संगठनात्मक जिला एवं महानर इकाइयों के...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के संगठनात्मक जिला एवं महानर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की गई घोषणा

देहरादून 20 नवम्बर,
केन्द्रीय नेतृत्व से अनुमोदन के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषित किये उत्तराखण्ड प्रदेश के संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों के नये कार्यकारी जिला एवं महानगर अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा द्वारा केन्द्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के उपरान्त जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा में भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला काग्रेस कमेटी बागेश्वर में भगत सिंह डसीला, जिला कांग्रेस कमेटी डीडीहाट में मनोहर टोलिया, जिला कांग्रेस कमेटी चमोली मे मुकेश नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून में लक्ष्मी अग्रवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून मे डाॅ0 जसविन्दरसिंह गोगी, महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार मे सतपाल ब्रहमचारी, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण मे राजीव चैधरी, जिला कांग्रेस कमेटी रूड़की ग्रामीण मे विधायक विरेन्द्र जाति, जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल मे राहुल छिमवाल, जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ, अंजु लुंठी, जिला काग्रेस कमेटी रूद्रप्रयाग मे कुंवर सिंह सजवाण, महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर मुशर्रफ हुसैन, महानगर कांग्रेस कमेटी रूद्रपुर में सी.पी. शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उधमसिंह नगर में हिमांशु गाबा, जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी में मनीष राणा एवं जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला में दिनेश चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा सभी कार्यकारी अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए जिला/महानगर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments