राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे सीएम धामी

सीएम पुष्कर धामी पहुंचे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, पूर्व मंत्री और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी  का जाना हाल

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  शुक्रवार को वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री  मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे । मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने  मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।
वहीं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  शुक्रवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे । मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर सुशीला बलूनी  से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने सुशीला बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts