हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने किया देश का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला-धस्माना

6 फरवरी को उत्तराखंड के हर जिले में एसबीआई व एलआईसी कार्यालयों  पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
सेबी आरबीएसई व ईडी को लकवा मार गया है सूर्यकान्त धस्माना
 
देहरादून 3 फरवरी: (नवीन यादव)
 उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 6 फरवरी को स्टेट बैंक व एलआईसी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन कर देश के अब तक के सबसे बड़े आर्थिक घोटाले अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर केंद्रीय नियामक एजंसियों सेबी आरबीआई की चुप्पी व अकर्मण्यता का विरोध करेंगे।
 प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में उक्त घोषणा करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में अडानी समूह के घोटाले की गूंज है , देश का शेयर बाज़ार धड़ाम हो चुका है और पूरा स्टॉक मार्केट आतंकित नजर आ रहा है , देश के करोड़ों निवेशक जिन्होंने अडानी समूह के विभिन्न कम्पनियों में निवेश कर रखा है वे घबराए हुए हैं लेकिन आश्चर्यजनक तरीके से शेयर बाज़ार की नियामक एजेंसी सेबी व आरबीआई लकवा ग्रस्त हो कर गूंगी बहरी व अंधी हो रक्खी हैं । श्री धस्माना ने कहा कि ईडी, सीबीआई व इनकम टैक्स वाले भी शायद लंबे अवकाश पर गए हुए हैं क्योंकि उनको पता है कि घोटालेबाज अडानी किसके मित्र हैं। श्री धस्माना ने कहा कि देश की आम जनता का पैसा एसबीआई व एलआईसी में लगा है और इन दोनों सार्वजनिक क्षेत्र की आर्थिक संस्थाओं ने जिस प्रकार से अडानी समूह में निवेश किया हुआ है उससे इनके ग्राहकों में भारी घबराहट है रकम डूबने को लेकर।  धस्माना ने कहा कि यूपीए 2 के जमाने में काल्पनिक टूजी व कोल घोटाले जो हुए ही नहीं उन पर जमीन आसमान पर उठाने वाले आज इतने बड़े आर्थिक फ्राड पर मुहँ में टेप और आंख में पट्टी बांध कर सुप्त अवस्था में खामोश बैठे हुए हैं क्योंकि इन आज के घोटालेबाजों को वर्तमान सत्ताधीश का समर्थन हासिल है। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो बात 2015 से लगातार बोल रहे थे वो आज सच साबित हो गयी है।
 धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में भी बीजेपी सरकार केंद्रीय सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले व पेपर लीक मामले में इसके दोषियों को भाजपा के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए इतने बड़े पैमाने पर घोटाले की जांच कमजोर एजेंसियों से करवाई गई जिसके कारण एक एक कर सभी दोषी जिनको सरकार मास्टरमाइंड कह रही थी जमानत पर बाहर आ रहे हैं।  धस्माना ने कहा कि इन सभी भर्ती घोटालों की जांच कांग्रेस सिटिंग हाई कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने की मांग कर रही है लेकिन यह इसलिए नहीं करवाई जा रही क्योंकि इस पूरे घोटाले में सत्ताधारी पार्टी के लोग संलिप्त हैं।
 धस्माना ने प्रेस को बताया कि 4 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड के उन भारत यात्रियों को जिन्होंने  राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि 3970 किलोमीटर की 136 दिन की यात्रा की है सम्मानित किया जाएगा।  पत्रकार वार्ता में गरिमा दसौनी एवं शीशपाल बिष्ट उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts