HomeUncategorizedभाजपा सभी निकाय चुनावों में सभी सीटों को करेगी विजय हासिल:भट्ट

भाजपा सभी निकाय चुनावों में सभी सीटों को करेगी विजय हासिल:भट्ट

देहरादून 8 मई,

भाजपा ने निकाय चुनावों में सभी सीटों को जीतने का दावा करते हुए स्पष्ट किया है कि पार्टी पर्यवेक्षक बूथ प्रबंधन को अंतिम रूप दे रहे हैं और आरक्षण पर तस्वीर साफ होते ही उम्मीदवार चयन पर काम शुरू हो जाएगा ।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने कर्नाटक को लेकर कांग्रेस की एफआईआर पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा, हमे विश्वास है कि हमारे किसी कार्यकर्ता या प्रत्याशी ने ऐसी कोई बात कही होगी । रहा कर्नाटक में चुनाव के दृष्टिगत इस शिकायत का तो वहां निर्वाचन आयोग ही इस संबंध में सर्वोच्च इकाई है । लिहाज़ा उन्हें आयोग में शिकायत करनी चाहिए बजाय उत्तराखंड में एफआईआर करवाकर अपने आलाकमान की नजरों में नंबर बढ़वाने के प्रयास करे।

भट्ट ने निकाय चुनावों को लेकर स्पष्ट किया कि भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार हम सभी निगम व निकाय को जीतने जा रही है । जहां तक सवाल है तैयारियों का तो पार्टी पर्यवेक्षक सभी निगमों एवं निकायों में बूथ प्रबंधन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं । और जैसे ही आरक्षण का अंतिम आवंटन हो जाएगा उसके अनुशार प्रत्याशी चयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी कि महिला, एससी-एसटी या अन्य वर्गों के कौन कौन से कार्यकर्ता इन दायित्वों में बेहतर योगदान दे सकते हैं ।

इस दौरान मीडिया द्वारा संसदीय कमेटी के दौरे को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा, यह समिति संसद की विधायी समिति होती है और उसमें विपक्ष के सांसद भी सदस्य होते है । इस समिति के लिए प्रश्नावली का निर्धारण कांग्रेस पार्टी नही कर सकती है । समिति सदस्यों को जो विषय जरूरी लगता है उसपर वे राज्यों में जाकर जमीनी स्तर पर कामों एवं योजनाओं की समीक्षा करते हैं । और इस संबंध में राज्य सरकार पूरा सहयोग कर रही है ।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments