HomeUncategorizedकांग्रेस ने बेलडा गांव की घटना की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषियों...

कांग्रेस ने बेलडा गांव की घटना की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की सरकार से की मांग

देहरादून 21 जून

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हरिद्वार जनपद के रूड़की ब्लाक के अन्तर्गत बेलडा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के साथ घटी घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए पीडित परिवार को न्याय की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बेलड़ा गांव में दलित परिवार के साथ घटी घटना को निन्दनीय बताते हुए घटना की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए सरकार से मांग की कि बेलडा गांव की घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल, विधायक  मनोज तिवारी, विधायक फुरकान अहमद, विधायक विरेन्द्र जाति,  अनुपमा रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, सलाहकार अमरजीत सिंह, रूड़की महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चैधरी, अनुूसूचित जाति विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल, सीपी सिंह, जिलाध्यक्ष हरिद्वार राजीव चैधरी, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, कुन्ना राम आर्य मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा राज्य में जंगल राज कायम हो गया है। पुलिस की मौजूदगी में पीडित परिवार के साथ मारपीट तथा लूटपाट की घटना से स्पष्ट होता है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में माफिया का बोलबाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार राज्य में सत्तासीन हुई है तब से पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से बेलड़ा गांव की घटना की न्यायिक जांच कराते हुए महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई किये जाने तथा राज्य सरकार से मृतक के पीडित परिवार को उचित मुआबजा दिये जाने की मांग की है। कंाग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि जिन निर्दोश लोगों को गिरफतार किया गया है उन्हें बाइइज्जत बरी किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments