HomeUncategorizedआपदाकाल में राजनैतिक यात्राएं, कांग्रेस की संवेदनहीनता : भट्ट

आपदाकाल में राजनैतिक यात्राएं, कांग्रेस की संवेदनहीनता : भट्ट

देहरादून:- 18 जुलाई,

भाजपा ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा मे जरूरतमंदों को सहयोग के बजाय राजनैतिक यात्रा दुर्भाग्यपूर्ण है। वरिष्ठ नेता हरदा बाढ़ की गंभीरता के साथ स्वांग रचते हैं और पार्टी आपदा के बीच गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाती है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता न तो कांग्रेस नेताओं और न ही उनकी राजनैतिक यात्राओं को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि गलतफहमी में नही रहना चाहिए, क्योंकि राहुल के आने से डरने की जरूरत तो सबसे अधिक कांग्रेस को ही है। कांग्रेस के युवराज पहले भी कई बार राज्य में आए है । 2017 और 2022 विधानसभा चुनावों एवं 2014 व 2019 लोकसभा चुनावों के परिणाम सबके सामने हैं । उनके साथ अब तक कांग्रेस के अनुभव यही बताते हैं कि वे जब भी आते हैं फायदा भाजपा को ही होता है ।

भट्ट ने कांग्रेस पर गैर जिम्मेदाराना राजनीति करने आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर इनके वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम हरीश रावत पानी के ऊपर कुर्सी में बैठकर बाढ़ की समस्या पर स्वांग रचते हैं दूसरी ओर उनकी पार्टी इस आपदा काल में राजनैतिक यात्राओं को निकलने में जुटी है । इनकी यात्राएं इनके वादों और घोषणाओं की तरह सिर्फ चर्चा में बने रहने की कोशिश से अधिक कुछ नहीं है ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस साल थोक में आधा दर्जन से अधिक अलग अलग राजनैतिक यात्राओं की घोषणा कर चुकी हैं जिनमे कुछ के तो शुरू होने का और अधिकांश के समापन होने का पता ही नही चला। उस पर जिन मुद्दों को लेकर वे यात्रा की घोषणा करते हैं उन सभी को लेकर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खड़ी है । उनमे युवाओं को कठोरतम नकल निरोधक कानून की छाया में पारदर्शी और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया से नौकरी देने की बात हो, दुखद अंकिता समेत तमाम प्रकरणों में हुई सख्त कानूनी कार्यवाही, सख्त धर्मांतरण कानून से देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने की साजिश करने वालों को विफल करने, जनभावना के अनुरूप यूसीसी लाने अथवा अग्निवीर योजना से प्रदेश के युवाओं को मिल रहे रोजगार के चौगुना अवसर की बात हो भाजपा जन सरोकारों के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments