Homeअपराधराजपुर रोड में फायरिंग करने वाले दो युवकों को थाना राजपुर पुलिस...

राजपुर रोड में फायरिंग करने वाले दो युवकों को थाना राजपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

देहरादून,

आकाश गौड़ पुत्र स्व0 देवराज गौड़ द्वारा थाना राजपुर में तहरीर प्रस्तुत की गई कि 20-21 अगस्त की रात्रि गौरव चौहान व कुंवरपाल के द्वारा उसे धमकाया गया तथा हवा में फायर किया गया। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में तत्काल अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 241ध्2023 धारा 506 भारतीय दंड संहिता व 25 ध्30 आयुध अधिनियम बनाम गौरव चौहान आदि पंजीकृत किया गया।
संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षकध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में थाना राजपुर पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, व उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments