HomeUncategorizedनड्डा के मंत्र किसी काम के नहीं अगर वे मंत्र विशेषज्ञ होते...

नड्डा के मंत्र किसी काम के नहीं अगर वे मंत्र विशेषज्ञ होते तो ,अपने गृह प्रदेश में भाजपा को बुरी तरह हारने नहीं देते :करन माहरा

देहरादून ,
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के उत्तराखण्ड दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जे.पी. नड्डा के दौरे को लेकर बड़े-बड़े दावे किये जा रहे थे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा निराशाजनक ही रहा, उल्टे राज्य में बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी सरकार की पीठ थपथपा कर गये हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अपने दौरे में अंकिता भण्डारी प्रकरण पर एक भी शब्द जे.पी. नड्डा के मुंह से नहीं निकला। हरिद्वार में आकर भी हरिद्वार के लक्सर व रूड़की आदि क्षेत्रों में आई आपदा पर एक शब्द नहीं बोले और न ही आपदा के पीडितों के बीच जाने की हिम्मत जुटा पाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कहा जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य की पांचों लोकसभा सीटों को जिताने का मंत्र देकर गये हैं मगर हाल ही में हुए उनके गृह जनपद हिमाचल प्रदेश में भाजपा को अपनी सरकार गंवानी पड़ी थी ,इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं ,कि जे.पी. नड्डा के मंत्र किसी काम के नहीं अगर वे मंत्र विशेषज्ञ होते तो अपने गृह प्रदेश में भाजपा को बुरी तरह हारने नहीं देते। उन्होंने कहा कि जे.पी. नड्डा ने कहा हमारी परम्परा वसुधैव कुटुम्बकम की है मगर भाजपा नेता केवल भाषणों में वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते हैं, इसके विपरीत देशभर में फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करते हैं। समाज को बांटने वाली पार्टी भला वसुधैव कुटुम्बकम के मर्म को क्या समझेगी ये देश और प्रदेश की जनता भली भांति जानती है।

करन माहरा ने कहा कि जिस भाजपा को अपने देश के एक राज्य मणिपुर का दर्द नहीं दिखाई देता, जिस पार्टी के प्रधान सेवक मणिपुर के लोगों पर अत्याचार पर मौन साधे हों, मणिपुर की बेटियों को जिस प्रकार सार्वजनकि रूप से निर्वस्त्र कर घुमाये जाने पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री आंखें बन्द कर देते हों वे वसुधैव कुटुम्बकम की बात किस मुंह से कर रहे हैं यह समझ से परे है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश का विकास ठपप हो गया है। डबल इंजन के इंजन फेल हो चुके हैं, भर्तियों के भ्रष्टाचार में सत्ताधारी दल के लोग सम्मिलित हैं तथा युवाओं को रोजगार के लिए लाठियां खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जे.पी. नड्डा के दौरे के दौरान भी युवाओं पर लाठियां बरसती रही तथा उनके खिलाफ मुकदमें दायर किये गये जो शर्मनाक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments