HomeUncategorizedशिक्षक दिवस पर भट्ट ने दी शिक्षक वर्ग को शुभकामनाएं

शिक्षक दिवस पर भट्ट ने दी शिक्षक वर्ग को शुभकामनाएं

देहरादून 4 सितंबर,
भाजपा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत रत्न डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए समस्त शिक्षक वर्ग को शुभकामनाएं दी है । पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की तरफ से जारी बयान में जागरूक और सक्षम नागरिकों के इन सृजनकर्ताओं के योगदान को नमन किया गया । उन्होंने कहा, प्रदेश को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने और भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में हमारे इन्ही गुरुजनों की सबसे अधिक भूमिका रहने वाली है चाहे वह सरकारी संस्थानों में कार्यरत शिक्षक हों या निजी संस्थानों के शिक्षक हों । हमारी सरकार ने शिक्षकों और शैक्षणिक वातावरण की बेहतरी के लिए अनेकों कदम उठाए हैं और आगे भी राज्य से राष्ट्र निर्माण तक में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देती रहेगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments