Homeउत्तराखण्डब्लॉक स्तरीय खेल में प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का किया जबरदस्त...

ब्लॉक स्तरीय खेल में प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का किया जबरदस्त प्रदर्शन 

नारसन/हरिद्वार,

राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14 के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण एवं पार्टी रक्षक दल अधिकारी प्रमोद पांडे तथा युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र बताकर उत्साहवर्धन किया।

600 मी अंडर 14 बालिका वर्ग में शैफाली ने प्रथम स्थान द्वितीय स्थान मानसी तथा तृतीय स्थान वनिक ने प्राप्त किया। लंबी कूद अंडर 14 बालिका वर्ग में तनु ने प्रथम स्थान द्वितीय स्थान आदि तथा तृतीय स्थान मानसी ने प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में कबड्डी अंडर 14 वर्ग में नारसन ने प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान लाठर देव हून के छात्रों ने प्राप्त किया।

खो खो में बालिका वर्ग अंडर 14 में महाराणा प्रताप ढंडेरा ने प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान लिबर हरी ने प्राप्त किया।

बालक अंडर 14 में लेबर हरी ने प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान नारसन ने प्राप्त किया।

वॉलीबॉल बालक अंडर 14 वर्ग में लिबर हरी प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान नारसन ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में नीति पांचाल, वंशिका, पलक,, हिमानी, आदितआ तथा मधु ने अपने खेल प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता को संपन्न कराने में समीर एवं मुदस्सिन अली, सुमित कुमार, नीतू कुमार अलीशा चौधरी सिद्धार्थ चौधरी वर्षा कुमारी ब्लॉक कमांडर कृष्णपाल कबड्डी को जयवीर का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता का मंच संचालन वीर सिंह के द्वारा संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments