Homeआरोपनिवेश पर ज्ञान बांच रही कांग्रेस औधोगिक पैकेज पर हो गयी थी...

निवेश पर ज्ञान बांच रही कांग्रेस औधोगिक पैकेज पर हो गयी थी खामोश: चौहान

देहरादून 6 दिसंबर ,

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य मे निवेश हो या आर्थिक प्रबंधन, किसी भी मामले मे कांग्रेस राज्य हितों को लेकर संवेदनशील नही रही और अब राज्य मे निवेश को लेकर ज्ञान बांट रही है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि बेशक, हर सरकार मे औधोगिकीकरण अथवा लघु उधोगों को आगे बढ़ाने की दिशा मे प्रयास किये गए, लेकिन कांग्रेस का रिकार्ड इसमे नकारात्मक ही रहा है। आज प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार है और राज्य को उसका लाभ मिल भी रहा है, लेकिन कांग्रेस महज विरोध करती रही है। राज्य की मदद करने के लिए आगे आने वाली केंद्र मे चाहे कोई भी सरकार हो उसका सम्मान और कृतज्ञता भाव उत्पन्न होना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस मे ऐसे संस्कारों का अभाव है। यह राज्य के लिए सुखद संयोग है कि पीएम मोदी का राज्य से विशेष लगाव है और वह हर दौरे पर राज्य को हजारों करोड़ की सौगातें देते रहे हैं। कांग्रेस कटुता का भाव रखने के कारण मोदी विरोध के भाव से हमेशा सवाल जवाब करती है जो कि अनुचित है। हालत यह है कि जिम्मेदार विपक्ष के कोई नेता मौन उपवास कर रहे हैं तो कोई सवालों के प्रवचन कर रहे जो अनुचित है।

उन्होंने कहा कि राज्य मे जब अधौगिक नींव पड़ी तो आज अपनी उपलब्धि बता रही कांग्रेस कार्यकाल मे केंद्रनीत भाजपा सरकार ने विशेष पैकेज दिया और राज्य मे औधोगिक क्रांति आयी। लेकिन जैसे ही केंद्र मे कांग्रेस की सरकार आयी तो औधोगिक पैकेज छीन लिया गया। यही फर्क है केंद्र मे कांग्रेस अथवा भाजपा की सरकार का होना। उन्होंने कहा कि निवेश से विकास ही होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, लेकिन कांग्रेस को इसमे भी असुरक्षा नजर आ रही है।

कांग्रेस के मनगढंत आरोपों पर जनता को भरोसा नही है और इसी के चलते उसे उन राज्यों मे जनता ने आइना दिखा दिया है जहाँ पर उसने इसी तरह से दुष्प्रचार किया था। देवभूमि मे अतिथि देवों भव की परंपरा रही है और राज्य मे जिस तरह से डेढ़ लाख से अधिक की केंद्र की योजनाएं चल रही है वह मोदी के कार्यकाल तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल मे संभव है। कांग्रेस को नकारात्मक भाव के इतर विकास कार्यों मे सहयोगी विपक्ष की भूमिका मे आगे आना चाहिए।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments