Homeदेहरादूनकैबिनेट मंत्री  रेखा आर्या ने DPSG स्कूल में उत्तराखंड युवा संसद कार्यक्रम...

कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्या ने DPSG स्कूल में उत्तराखंड युवा संसद कार्यक्रम में की शिरकत

देहरादून/सेलाकुई,

कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्या ने जनपद देहरादून स्थित सेलाकुई में DPSG देहरादून स्कूल द्वारा आयोजित उत्तराखंड युवा संसद कार्यक्रम में शिरकत किया।

केबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में उच्च विचार एवं लक्ष्य रखते हुए उस पर कार्य करनें की जरूरत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी के नेतृत्व में युवाओं के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है ऐसे में हमें उस मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार के निर्माण के विकास में अवरोध होता है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार काम कर रही है, आज खिलाड़ियों को जो सम्मान मिल रहा है वह पूर्व में नहीं मिलता था लेकिन वर्तमान में वह सम्मान उन्हें मिल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास के माध्यम से बच्चों के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक व भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments