Homeदेहरादूनसौगात :-मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस...

सौगात :-मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का किया शुभारंभ

देहरादून ,
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस सेवा सचिवालय कार्मिकों को नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को वापस सचिवालय कॉलोनी तक उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस बस सेवा के संचालन से देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
इस अवसर पर सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी तथा सचिवालय के विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments