Homeराजनैतिककांग्रेस पदाधिकारियों एवम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण

कांग्रेस पदाधिकारियों एवम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण

देहरादून 25 फरवरी ,

भाजपा मुख्यालय में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया । उन्होंने नवांगुत सदस्यों को संबोधित कर कहा, आज से आप सभी दुनिया की सबसे बड़े राजनैतिक दल के सद्स्य बन गए हैं । हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमे मिला है । अब हम सबका दायित्व है कि अगले सौ दिन एकजुट होकर पूर्ण क्षमता से चुनाव में पार्टी का काम कर, पीएम मोदी के रूप में देश को सुनहरा भविष्य देने में सहभागी बने ।

पार्टी का दामन थामने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि पौड़ी आनंद सिंह नेगी ने विश्वास दिलाया कि पार्टी उन्हे जो भी भूमिका सौंपेगी, उसका वे पूर्ण जिम्मेदारी से वहन करेंगे । उन्होंने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वे सब आज भाजपा में आए हैं । आज सदस्यता ग्रहण करने वाली कांग्रेसियों में जिला सचिव पौड़ी धर्मेंद्र धर्मेश चौहान, मीडिया प्रभारी पाबों ब्लॉक नवीन भंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेंद्र रावत, सुरेंद्र राणा, उपाध्यक्ष ब्लॉक कमेटी पाबो पौड़ी रमेश ढोंडियाल, पूर्व प्रधान बलबीर गुसाईं, ओम प्रकाश रावत, शिवदत्त पंत, प्रदीप नेगी, महेश नेगी, सुरेंद्र रावत, महावीर नेगी, मंडल अध्यक्ष पाबौ नरेंद्र सिंह भंडारी, पूरन राणा, रणवीर चौहान, डॉक्टर शिवचरण नौटियाल के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे ।

इस दौरान एसटी मोर्चे की राष्ट्रीय पदाधिकारी स्वराज विद्वान, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, सुनीता विद्यार्थी, चंडी प्रसाद बेलवाल समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments