हरिद्वार दंगल में पहलवानों ने खूब दिखाया दम उत्साह वर्धन करने पहुंचे विधायक उमेश कुमार

Written by

in

भगवानपुर/ हरिद्वार,

अचीवर्स स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षण में नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दंगल का आयोजन हुआ।

दंगल प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के प्रतिभावान पहलवानों ने दम लगाकर पसीना बहाया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि निर्दलीय विधायक उमेश कुमार इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभावान पहलवानों का उत्साह वर्धन किया तथा पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया।

मुख्य अतिथि का स्वागत अचीवर्स स्पोर्ट्स अकादमी के निर्देशक राजकुमार सिद्धू, आदिल फरीदी, अखिल अहमद, बलेश चौधरी, मुन्नीलाल शिंदे ने किया।

कुश्ती के दौरान यशिका शर्मा, खुशी , सलमान, शेटी, फहीम आदि प्रतिभावान पहलवानों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित खेल प्रेमियों का मन मोह लिया।

डॉक्टर शाहजहां तथा डॉक्टर रोहित कुमार की मौजूदगी की मौजूदगी प्रतिभावान पहलवानों के लिए प्रेरणा पड़ रही।

कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन राजा पहलवान तथा शुभ रति खलीफा ने किया

इस दंगल प्रतियोगिता का आनंदउपस्थित खेल प्रेमियों ने पूरे मनोयोग से उठाया।

More posts