Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में (यूकेआईएचडीपी) हाई पावर कमेटी/स्टीयरिंग कमेटी...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में (यूकेआईएचडीपी) हाई पावर कमेटी/स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई सम्पन

देहरादून ,
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में JICA के वित्तीय सहयोग से संचालित उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (यूकेआईएचडीपी) की तीसरी हाई पावर कमेटी/स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई।
इस दौरान सीएस ने निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट के तहत स्थापित किए जा रहे दो सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस तथा यूरोपियन वेजिटेबल/ऑफ सीजन वेजिटेबल एवं कीवी क्रॉप, सेब व अखरोट उत्पादन तथा अन्य योजनाओं को हाउस ऑफ हिमालयाज, एनआरएलएम, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सभी योजनाओं का Convergence आवश्यक है। सीएस ने एफपीओ (Farmers Producers Organization) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित कार्मिक, उद्यान विभाग के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जाइका के पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments