Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए...

उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एम.आई.17 हैलीकॉप्टर का हो रहा इस्तेमाल

नैनीताल,

उत्तराखण्ड के नैनीताल व आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है। शनिवार सवेरे से शुरू हुए इस मिशन में हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई। इससे पहले भी वर्ष 2019/21 में अनियंत्रित वनाग्नि के चलते एम.आई.17 हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।

नैनीताल से लगे पाइंस, भूमियाधार, ज्युलिकोट, नारायणनगर, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि कई जंगल इन दिनों बुरी तरह से धधक रहे हैं। इस वर्ष बरसात नही के बराबर होने के कारण सूखे जंगल जगह जगह जल रहे हैं, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और वन विभाग ने पूरा जोर लगा दिया है। आग इतनी तेज है कि दोनों विभागों के अलावा आर्मी के जवान भी इस पर काबू पाने के लिए जुट गए हैं। मुख्यमंत्री और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच गहन मंथन के बाद निर्णय लिया गया कि आग पर हवा से काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर की मदद ली जाए। लिहाज, शुक्रवार शाम एक एम.आई.17 हैलीकॉप्टर नैनीताल पहुंचा। शनिवार सवेरे हवा और पानी की व्यवस्था देखने के बाद लगभग 7 बजे हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से बकेट (बाल्टी) में पानी भरा और मिशन पर निकल गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि पाइंस से लेकर लड़ियाकांटा के जंगलों में आग अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है जिसे बुझाने के लिए हैलीकॉप्टर को भेजा गया है।

 

बताते चले कि इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2021 के फायर सीजन में इसी तरह अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए एम.आई.17 हैलीकॉप्टर बुलाया गया था।

 

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रदेश में हो रही वनाग्नि की घटनाओं पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। सेना से भी इस संबंध में सहायता ली जा रही है और हेलीकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। आज हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ भी वनाग्नि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक करूंगा।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments