Homeउत्तराखण्डवनाग्नि को रोकने के लिए डीएम पौड़ी सख्त, अधिकारियों को दिए वनाग्नि...

वनाग्नि को रोकने के लिए डीएम पौड़ी सख्त, अधिकारियों को दिए वनाग्नि की घटनाओं का संज्ञान गंभीरता से लेने के निर्देश

पौड़ी,
पौड़ी जिले में बढ रही वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिये अब डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने जिले में समस्त एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हे निर्देश दिये हैं कि अपने अपने क्षेत्रो में वनाग्नि की घटनाओं पर पैनी नजर बनाये रखे और वनाग्नि की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वनाग्नि को काबू में करने के लिये वन विभाग का पूरा सहयोग करें, डीएम पौड़ी ने वन विभाग, आपदा प्रबंधन और पुलिस विभाग को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग के कंट्रोल रूम पर सक्रिय रहे और आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को तत्काल इसकी सूचना दें जिससे उस क्षेत्र में वनाग्नि घटनाओं को रोका जा सके।

डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी से उन विद्यालयों की सूची मांगी है जिन विद्यालयों तक पहुंचने के लिये छात्रों को जंगलो से होकर गुजरना पडता है,जिससे छात्रो की हिफाजत की जा सके साथ ही विद्यालय के आस पास आग लगे होने पर विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश भी दिये हैं वनाग्नि की घटनाओं को सूचना प्रशासन तक पहुंचाने के लिये एक टोल फ्री नम्बर 18001804141 भी जारी किया गया है जहां वनाग्नि घटनाओ की जानकारी और वनाग्नि की घटनाओं को अंजाम देने वालो की शिकायत टोल फ्री नम्बर पर की जा सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments