Homeउत्तराखण्डपछवादून क्षेत्र में एक निजी बड़े स्कूल, एक सरकारी स्कूल एवं सरकारी...

पछवादून क्षेत्र में एक निजी बड़े स्कूल, एक सरकारी स्कूल एवं सरकारी अस्पताल में हुआ बाल संरक्षण आयोग की टीम का औचक निरीक्षण

विकासनगर,

प्रदेश में निजी स्कूलों की शिकायतों के प्राप्त होने के चलते आज बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना जी के द्वारा नजदीक कोतवाली एक निजी स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया

जिसमे स्कूलों में इंफरमरी रूम में किसी एएनएम का तैनात ना होना पाया गया,स्कूल में प्रधानाअध्यापिका के ऑफिस के समीप गैलरी में जमीन पर बच्चों की कापियां का ढेर लगा प्राप्त हुआ फर्श पर बच्चों की कॉपियां अनुचित रूप से पाई गई।

कक्षा 12वी के बच्चों का बैग वजन करने पर 10 किलो से अधिक का पाया गया।

धर्म विशेष की फोटो संपूर्ण बोर्ड पर चस्पा पाई गई विद्यालय में भारत माता की फोटो कहीं भी नही पाई गई तथा ना ही विद्या की देवी सरस्वती की एक भी फोटो कहीं भी नही प्राप्त हुई।

ऑफिस के कागजात मांगे जाने पर अलमारी में ताला लगा होना बताया गया परंतु ताला खोलने पर स्कूल कर्मचारी का छुट्टी पर होना बताया गया किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज मौके पर स्कूल उपलब्ध नही करा पाया।

शिकायत पेटी सिर्फ छोटे बच्चों की कक्षाओं के बाहर लगी पाई गई जिसकी चाबी स्कूल द्वारा पुलिस के पास बताई गई तथा पुलिस द्वारा स्कूल के पास बताई गई कुछ समय बाद जतन प्रयत्न कर शिकायत पेटी को उल्टा किया जिसमें से लगभग 20 से अधिक शिकायत पत्र निकले जो लगभग 2019 से आज तक नही जांचे गए।

शिकायत पत्र को देख आयोग की अध्यक्ष द्वारा पुलिस को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा खंड शिक्षा अधिकारी विकासनगर को निर्देश दिए गए संबंधित दस्तावेज जब्त अथवा अपनी कस्टडी में लेकर आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात एक सरकारी स्कूल में औचक निरीक्षण किया जिसमें स्कूल का अपनी मनमानी के चलते आज दिनांक को हाफ डे रखा गया और आयोग द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि को उपस्तिथि रजिस्टर जब्त/अपने अधीन कर आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा सरकारी अस्पताल विकासनगर में भी औचक निरीक्षण किया जिससे अस्पताल में अनियमितताएं पाई गई।

मौके पर प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश चंद्र डालाकोटी , संयोजक रोहित चौहान, सचिव सुमित कुमार, आर्यन त्यागी, बाल आयोग के श्री विनोद कपरवाल, खंड शिक्षा अधिकारी विकासनगर एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments