Homeउत्तराखण्डचुनाव स्टार से फुर्सत के तुरंत बाद Cm धामी पहुंचे श्री बद्रीनाथधाम,...

चुनाव स्टार से फुर्सत के तुरंत बाद Cm धामी पहुंचे श्री बद्रीनाथधाम, यात्रियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में श्री बदरी विशाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बदरीनाथ धाम में श्रद्वालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता हेतु बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन काउंटर, क्यू मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। धामों की क्षमता के अनुसार यात्रा संचालित की गई है और अब यात्रा पूरी तरह से व्यवस्थित है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्तार से आंकलन कर और धाम में क्षमता के अनुसार यात्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बदरीनाथ में पर्याप्त संख्या में होटल एवं ठहरने की क्षमता है। लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिले यह हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम सीएस वशिष्ठ, सीओ प्रमोद शाह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments