Homeउत्तराखण्डप्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने हल्द्वानी में बजट की उपलब्धियां को गिनाया

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने हल्द्वानी में बजट की उपलब्धियां को गिनाया

संवाददाता (हल्द्वानी ),

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम हल्द्वानी पहुंचे जहां मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपना 15 बजट पेश किया है जो उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब से लेकर अमीर और किसान से लेकर मजदूर तक का ख्याल रखा गया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा रहे हैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी इन दिनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है कांग्रेस के लोग झूठ बोलने के राजनीतिक कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए विशेष ध्यान रखा गया है साथ ही देश पहली बार रक्षा के क्षेत्र में निर्यात भी अब कर रहा है अभी तक देश रक्षा के क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भर था लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत अब दूसरे देशों को हथियार सप्लाई कर रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार की भी जमकर सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार बेहतर काम कर रही है ।

बजट में मोदी सरकार ने उत्तराखंड का विशेष ख्याल रखा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से काफी लगाव है और इस बजट में विकसित उत्तराखंड को लेकर बजट का प्रावधान रखा गया है

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments