Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई साथ चरण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई साथ चरण धोकर किया सम्मान

(संवाददाता)हरिद्वार,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  हरिद्वार पहुँच कर ओम पुल के निकट गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न प्रदेशों से उत्तराखंड आए शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों के चरण धोकर एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट करके उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है. इस पवित्र जगह मां गंगा एवं भगवन भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है।श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। राज्य सरकार को कांवड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कांवड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है. कांवड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है. पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा में करीब चार करोड़ से अधिक कांवड़िए उत्तराखंड आए थे। भगवान भोलेनाथ की कृपा से पिछले वर्ष की यात्रा सकुशल संपन्न हुई। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यों की भी सराहना की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments