Homeउत्तराखण्डदो दिवसीय लाठर देवा हूण संकुल स्तरीय संस्कृतक एवम खेल प्रतियोगिता संपन्न

दो दिवसीय लाठर देवा हूण संकुल स्तरीय संस्कृतक एवम खेल प्रतियोगिता संपन्न

झबरेड़ा / हरिद्वार,

दो दिवसीय संकुल स्तरीय संस्कृतक एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन रेडियंट स्टार क्रिकेट एकेडमी झबरेड़ी खुर्द के प्रांगण में हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत शिक्षक राजीव कुमार द्वारा किया गया।

प्रथम दिवस में सब जूनियर स्तर( बालक वर्ग) खो–खो में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झबरेड़ी कलां की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,दौड़ (बालक वर्ग) 100 मीटर में सूर्या झबरेड़ी कलां, 200 मीटर में दिव्य नूरपुर पालबस्ती, 400 मीटर में अर्जुन कुमार झबरेड़ी कलां तथा (बालिका वर्ग ) 100 मीटर में अवनी नूरपुर पालबस्ती 200 मीटर में कशिश पालबस्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद में दिव्य नूरपुर पालबस्ती तथा बालिका वर्ग में कशिश पालबस्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किया (बालक वर्ग) में यश पालबस्ती तथा तस्तरी फेंक में रणतेज झबरेड़ी कलां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया (प्राथमिक वर्ग) में खो खो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नूरपुर बूढ़पुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

50 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में लक्की लाठरदेवा हूण 100 मीटर में आर्यन झबेरडी कलां,

200 मीटर में अभिजीत नूरपुर, 400 मीटर में अर्णव नूरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,

(बालिका वर्ग) 50 मीटर में मानसी पालबस्ती 100 मीटर में परी झबरेडी कलां 200 मीटर में मानसी पालबस्ती और 400 मीटर में परी झबरेड़ी कलां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,

द्वितीय दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगतोवाली में सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका विनीता स्टेनले, प्रभारी बी .आर. सी. समन्वयक संदीप कुमार द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें सुलेख प्रतियोगिता में सब जूनियर स्तर में जिया झबरेडी कलां तथा प्राथमिक स्तर में सिया झबरेड़ी कलां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मानचित्र, लोकनृत्य, समूहगान, अंताक्षरी आदि सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, खेल एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिता को संपन्न कराने में तरुण कुमार हेमलता, विपिन तोमर अरुण कुमार,इकराम अहमद,सुनील कुमार, अरविंद कुमार,सुरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, ओमवीर सिंह, रेणू हांडा विवेक राठी,वीर सिंह पवार, प्रधानाध्यापक ठाट सिंह एवं खेल समन्वयक सतीश कुमार सहित संकुल के 12 विद्यालय के छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments