Homeउत्तराखण्डभट्ट ने जताया मतदाताओं का आभार, कहा बंपर वोट कमल खिलने का...

भट्ट ने जताया मतदाताओं का आभार, कहा बंपर वोट कमल खिलने का संकेत

देहरादून ,

भाजपा ने उपचुनाव में लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग के लिए केदारनाथ की जनता का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वहां से प्राप्त सूचनाएं, बंपर वोटों से कमल खिलने का संकेत कर रही हैं।

उन्होंने कहा, मतदान को लेकर उन्हें पोलिंग बूथ एजेंटों और कार्यकर्ताओं से उत्साहवर्धक फीड बैक प्राप्त हुआ है। जिस तरह की जानकारी सामने आ रही हैं उससे एक बात तो निश्चित है, केदारघाटी की महान जनता ने हमेशा की तरह इस बार भी विकास के मुद्दे को तरजीह दी है। पुरातन से सनातन और संस्कृति के ध्वजवाहक केदारधाम के लोगों ने पुनः सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों का चयन किया है। वहां का जनादेश, पीएम मोदी और सीएम धामी की डबल इंजन सरकार की गति तेज करने के पक्ष में है। केदारनाथ की जनता ने उनके अच्छे बुरे समय में उनके साथ रहने और जनसमस्याओं को उठाने वाली श्रीमती आशा नौटियाल पर विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा, वहां के मतदाताओं ने नकारात्मक राजनीति करने वालों की नकारते हुए, भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। साथ ही दावा किया, 23 नवंबर को मतगणना में अब तक के सर्वाधिक अंतर से भाजपा उपचुनाव जीतने जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments