Homeउत्तराखण्डटिहरी जनपद का पहला गांव सिलोड़ा आज भी सड़क के लिए तरस...

टिहरी जनपद का पहला गांव सिलोड़ा आज भी सड़क के लिए तरस रहा है : राकेश राणा

नई टिहरी –

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर प्रताप नगर क्षेत्र की पट्टी उपली रमोली की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की l

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया चांद पर चली गई लेकिन आज टिहरी जनपद का पहला गांव सिलोडा और धनगढ़ गांव ,बेजाभागी किमखेत सड़क मार्ग स3 लगभग 6 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है घटना दुर्घटना में लोगों को डंडी और कंडी का सहारा लेकर सड़क मार्ग तक लाना पड़ता है ।

ग्राम पंचायत बेजाभागी किमखेत ओर चाका,बागथ को ग्रामीणों द्वारा राजस्व ग्राम घोषित करने की लंबे समय से माँग की जा रही है।

ग्राम पंचायत मुखमाल गांव में अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुखमाल गांव में खेल मैदान में निर्माण की भी मांग की है।

साथ ही लमगांव कंडियाल गांव रेका मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण रेका से सदडगांव मुखेम मोटर मार्ग की शीघ्र निर्माण मांग की है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र में कहीं पर भी आधार कार्ड केंद्र नहीं है जिसे लोगों को या तो जिला मुख्यालय उत्तरकाशी या जिला मुख्यालय नई टिहरी जाना पड़ता है।
प्रताप नगर के केंद्र बिंदु लंबा में आधार कार्ड केंद्र खोलने की भी मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments