HomeUncategorizedनगर निगम करें समस्या का समाधान नहीं तो करेंगें जनांदोलनः धस्माना

नगर निगम करें समस्या का समाधान नहीं तो करेंगें जनांदोलनः धस्माना

देहरादून:- धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राज्य मार्ग हरिद्वार बाई पास रोड में कारगी बंजारावाला ब्राह्मणवाला मंजरा आईएसबीटी के मध्य स्थित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन की समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों व पार्टी पदाधिकारियों के बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल से उनके नगर निगम कार्यालय में मिले और मेयर को उक्त समय से अवगत करवाते हुए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। इस दौरान सूर्यकांत धस्माना जो बीते दिनों को ही इस कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का मौका मुआयना कर के आए थे ने मेयर सौरभ थपलियाल को बताया कि राष्ट्रीय राज मार्ग से सटा कर बनाए गए इस स्टेशन पर कूड़ा ढुलान व लदान का कार्य करने वाले वाहनों से हमेशा मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

उन्होंने कहा कि कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर जितना कूड़ा डाला जाता है और उतना उठान नहीं होता और रोजाना बचे हुए कूड़े से पूरे स्टेशन पर सौ मीटर से ज्यादा लम्बा कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है जिससे पूरे इलाके में एक किलोमीटर की परिधि में जुड़े की दुर्गंध व सड़ांध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। धस्माना ने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की है कि जब से यह कूड़ा पढ़ना शुरू हुआ है तब से क्षेत्र में मलेरिया, संक्रमित बीमारियों और डेंगू का प्रकोप हर साल लोग झेल रहे हैं।

धस्माना ने मेयर से कहा कि भाजपा सरकार ने देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए हैं किन्तु धर्मपुर छेत्र के इस कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन की दशा देख कर लगता है यह स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है। उन्होंने मेयर से मांग की है कि वह सबसे पहले स्वयं एक बार इस कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का मौका मुआयना करें व इसके बाद इसके स्थाई समाधान की कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम इस समस्या का समाधान शीघ्र नहीं करेगा तो मजबूरी में उनको स्थानीय नागरिकों को साथ में लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। मेयर सौरभ थपलियाल ने धस्माना व उनके साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह बहुत जल्द ही कारगी जाकर स्वयं मौका मुआयना करेंगे और उसके स्थाई समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की तकलीफ दूर करना उनकी प्राथमिकता है और निश्चित रूप से कूड़ा निस्तारण व प्रबंधन नगर निगम की जिम्मेदारी है जिसे हर हाल में वे निभाएंगे और जनता को आंदोलन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments