Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 4 कुंतल 34 किलोग्राम...

उत्तराखण्ड पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 4 कुंतल 34 किलोग्राम गांजा बरामद, 01 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक

देहरादून /ऊधमसिंहनगर
मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के साथ आगे बढ़ते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत STF और ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा कल देर रात्रि में की गई संयुक्त कार्यवाही में थाना पुलभट्टा क्षेत्र से एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर राजू पुत्र रहमत अली (निवासी ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जनपद लखीमपुरखीरी, उ.प्र.) को 4 कुंतल 34 किलोग्राम गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त एक आयशर कैंटर वाहन (UK06CB4534) के जरिए झारखंड से मादक पदार्थ ला रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और अक्सर उत्तराखण्ड से झारखंड, उड़ीसा, बिहार आदि राज्यों में सामान ले जाता है और लौटते समय नशे की खेप लाता है। इस बार वह रुद्रपुर की एक प्लाई फैक्ट्री से एसी लेकर झारखंड गया था और वापसी में सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर लौट रहा था ताकि इसे ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में ऊँचे दामों में बेचा जा सके।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने इस उपलब्धि की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही ड्रग्स के विरुद्ध हमारे अभियान को बल प्रदान करने वाली है और पुलिस की सतर्कता व प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जनहित में सूचना:
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी ऐसी कार्यवाहियां और सघन की जाएंगी। आम जन से अपील है कि नशा तस्करी व नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में साझा करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments