Homeदेहरादूनपेयजल, विधुत समस्या का हो रहा त्वरित समाधान, जन मन को मिल...

पेयजल, विधुत समस्या का हो रहा त्वरित समाधान, जन मन को मिल रही राहत

देहरादून: शहर में पेयजल और विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन तत्परता से जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायत और समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जा रहा है।

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर जीएमएस रोड पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या का त्वरित संज्ञान लेने पर  जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यूपीसीएल एडीबी द्वारा विद्युत केबल बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसको ठीक कर लिया गया है और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। एमडीडीए कॉलोनी में लो-प्रेशर की समस्या पर बताया कि आईएसबीटी के समीप टर्नर रोड स्थित नलकूप पर अधिष्ठापित वाल्व का स्पेन्डल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत करके पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार सुभाष नगर में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 200 से अधिक घरों में आपूर्ति ठप का संज्ञान लेने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करा दिया गया है और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो गई है। हरभजवाला में ट्यूबवेल की मोटर फुकी, 500 घरों में पानी का संकट, समाचार के संबंध में अधिशासी अभियंता ने बताया कि नलकूप की मोटर ठीक करा दी गई है और 25 अप्रैल की सायं 6 बजे से पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। वही प्रकाशित खबर ‘सीएम के निर्देश बेअसर…प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बह रहा सड़क पर’ टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर समस्या का संज्ञान लिया। यह पेयजल लाइन कैंट बोर्ड के अंतर्गत थी, जिसमें लीकेज की समस्या को कैंट बोर्ड द्वारा ठीक कराया गया है। इस प्रकार जिला प्रशासन द्वारा अन्य क्षेत्रों से प्राप्त हो रही समस्याओं का भी तत्काल समाधान कराते हुए जन मन को शुद्ध एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और पेयजल समस्या दूर होने से लोगों को राहत मिल रही है।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम को मिलने वाली शिकायत व समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कंट्रोल रूम में सभी डिवीजन के अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी ट्यूबवेल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेयजल के अधिकारियों ने बताया कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति व जनरेटर स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। नलकूपों पर किराए के जनरेटर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments