Homeदेहरादूनबहुउद्देशीय सहकारी समिति है सहकारिता की रीढ़ : धन सिंह रावत

बहुउद्देशीय सहकारी समिति है सहकारिता की रीढ़ : धन सिंह रावत

देहरादून मियां वाला स्थित में आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री प्रदेश भर से लगभग हजारों की संख्या में पहुंचे पैक्स कैडर सचिवों को संबोधित कर रहे थे डॉ रावत ने कहा कि प्रदेश भर में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को अधिक से अधिक ग्राम पंचायत स्तर पर खोलने की कवायद तेजी से आगे बढ़ रही है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का लक्ष्य है कि बहुउद्देशीय सहकारी समितियां के माध्यम से ग्रामीण और कृषक उन्नतशील बने ,
डॉ रावत ने सभी सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 सभी सहकारी समितियों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। यह वर्ष सहकारिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण विकास, किसानों के सशक्तिकरण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में हमारी साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। हम सब मिलकर सहकारिता के इस महान उद्देश्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ और समाज के हर वर्ग की प्रगति में योगदान दें डॉ रावत ने कहा कि बहुउद्देशीय सहकारी समितियां के माध्यम से 22 प्रकार के विभिन्न कार्य समितियों मैं किया जा रहे हैं जिसमें गैस एजेंसी पेट्रोल पंप रेल हवाई टिकट इत्यादि शामिल है

डॉ रावत ने कहा महिलाओं को सहकारिता से जुड़ने के लिए अधिकस अधिक प्रेरित किया जाए उत्तराखंड पहला राज्य है जहां सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है। आप सभी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर जन-जन तक पहुंचाएं
इसके साथ ही डॉक्टर रावत ने बताया कि कुछ सामाजिक तत्व LUCC के माध्यम से सहकारिता की छवि को धूमिल कर रहे हैं आप सभी को ऐसे सामाजिक तत्वों को माकुल जवाब देना है

इस अवसर पर संयुक्त निबंधक  नीरज बलवाल एमपी त्रिपाठी, महेश थपलियाल प्रकाश जोशी, और 2000 से भी अधिक की संख्या में सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments