Homeदेहरादूनभारतीय सेना के अदम्य साहस व प्रधानमंत्री का निर्णायक नेतृत्व का प्रतीकः...

भारतीय सेना के अदम्य साहस व प्रधानमंत्री का निर्णायक नेतृत्व का प्रतीकः ऋतु खंडूड़ी 

 संवाददाता देहरादून/कोटद्वार : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई सफल एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष एवं कोटद्वार क्षेत्र की विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर देश की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में मिठाइयाँ बाँटी गईं और देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल में तिरंगा लहराया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि पाकिस्तान पर यह कार्रवाई भारतीय सेना के अदम्य साहस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि हम हमारे वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को भी न्यौछावर करने से परहेज नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले का जवाब जिस साहस और रणनीति से दिया गया है, वह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की दृढ़ता को दर्शाता है।इस अवसर पर अनेक शिक्षक शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments