अपराधउत्तराखण्ड

विधायक अरविंद पांडे को व्हाट्सएप कॉल के जरिए दी गई धमकी 

संवाददाता,(गदरपुर )

गदरपुर के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पत्रकारों के पूछने पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने बताया कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहद कम करते हैं और व्हाट्सएप कॉल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और अनेक तरह की बयान बाजी और धमकियां मुझे व्हाट्सएप कॉल के जरिए और वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिए दी गई इसकी सूचना मैं एसपी उधम सिंह नगर को दी और गदरपुर पुलिस को भी इस बात की सूचना दी है मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था और लिखित तहरीर मैं नहीं सौंप थी ।

विधायक अरविंद पांडे ने बताया कि पूर्व में जब यह व्हाट्सएप कॉल उनके पास आए तो उन्हें इसे किसी व्यक्ति का नशे में होना समझा और उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह व्यक्ति लगातार धमकी देता था जिसकी मौखिक सूचना और व्हाट्सएप कॉल के साक्षी हमने एसपी महोदय को उपलब्ध करवाए हैं उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है यह व्यक्ति कौन था इसकी जाच पुलिस अपने स्तर पर करेगी।

 

 

Show More

Related Articles