देहरादून

संविधान है हमारी पवित्र किताबः कांग्रेस 

देहरादून,

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किये गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद संविधान की रक्षा करने की शपथ भी ली गई।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित नेताओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया। इस अवसर पर गांधी पार्क जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान के निर्माण में शामिल सभी विद्वतजन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इसके उपरांत कांग्रेस भवन में संविधान के महत्व तथा संवैधानिक मूल्यों के सम्मुख उपस्थित चुनौतियों पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब अम्बेडकर के अद्वितीय योगदान को याद किया तथा संविधान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के कारण ही यह संभव हो सका है कि देश मे सभी को समानता का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि संविधान हमारी पवित्र किताब है जिसके अनुसार देश का विधान, और शासन चलता है।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है जो पूरे देश जो एक सूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि यह देश की सरकार और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि संवैधानिक मूल्यों की सर्वोच्चता को कायम रखें जिससे देश प्रगतिपथ पर अग्रसर रह सके।

इस दौरान बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि भारतीय संविधान में वर्णित राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता, समानता, स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र इन सभी मूलभूत सिद्धान्तों से भारत शासित होता है। उन्होंने कहा कि इन सिद्धान्तों की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता में ही संविधान दिवस मनाने की सार्थकता है।

इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, डॉक्टर प्रतिमा सिंह ,राजकुमार जयसवाल ,आलोक मेहता, पूनम कंडारी ,ऋषभ सैनी, गौरव शर्मा वीरेंद्र पंवार ,सूरज क्षेत्री ,वसीम खान ,ललित भद्री , अजय धीमान ,संजय भारती ,अरुण बलोनी, वन्दना राही, दीपक, आदर्श सूद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles