उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष से पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार पर इस्तीफा मांगा

देहरादून,

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र माहरा को पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार का जिम्मेदार ठहराते हुए नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार देते हुए कहा कि केदारनाथ में हार से निराश कांग्रेसी अब हर किसी को अपना विरोधी मानने लगे हैं, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर हमला हुआ है।

भट्ट ने कहा कि जिस दौरान यह घटना हुई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा मौके पर मौजूद थे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को समझाने के बजाय उन्हें उकसाने का काम किया, जो एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए शर्मनाक आचरण है। भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पत्रकारों पर हमले के लिए उकसाया गया, जिससे उनके कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया। यह लोकतंत्र के लिए कतई उचित नहीं है।

भट्ट ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी के लोग केदारनाथ में अपनी हार से पूरी तरह निराश हैं, जिससे उनकी बौखलाहट बढ़ गई है और वे अब हर व्यक्ति को अपना विरोधी मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस प्रकार के हमले की कोई भी पार्टी के द्वारा अनुमति नहीं दी जा सकती। यह कृत्य लोकतंत्र के लिए घातक है।

Show More

Related Articles