देहरादूनराजनैतिक

भाजपा शासनकाल में आज भी कई वार्ड विकास से कोसों दूर: विरेन्द्र पोखरियाल

भाजपा शासनकाल में आज भी कई वार्ड विकास से कोसों दूर: विरेन्द्र पोखरियाल

देहरादून।

दून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में सभी वार्डों में समुचित विकास नहीं हो पाया है और आज भी कई वार्ड विकास से कोसों दूर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा शासनकाल में महिलायें सुरक्षित नहीं है और आये दिन महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म हो रहे है जिसके भाजपा सरकार पूर्ण रूप से दोषी है।

यहां विभिन्न वार्डों में पदयात्रा करने के बाद कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल के सघन जनसंपर्क के दौरान आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की राज्य सरकार व नगर निगम के निवर्तमान बोर्ड पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार लगातार जनता को छलने का काम कर रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कोटद्वार में जिस प्रकार से मातृशक्ति का अपमान किया है और मंत्री सुबोध उनियाल ने जल्द ही सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा और मातृशक्ति का अपमान किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अंकिता भंडारी हत्याकांड को नहीं भूली है।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा हरिद्वार जनपद के बहादराबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं ओबीसी आयोग के सदस्य द्वारा नाबालिग युवती के साथ किये गये दुष्कर्म एवं हत्या की घटना मानवता को शर्मशार करने वाली तथा देवभूमि के गौरव को कलंकित करने वाली घटनायें हैं। उन्होंने कहा कि महानगर सहित सभी वार्डों में नगर निगम की भूमि पर वृक्षारोपण किया जायेगा और दून को हरा भरा किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए लाईब्रेरी स्थापित की जायेगी जिससे वह वहां पर अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों का व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा।

इस दौरान उन्होंने धामावाला वार्ड से पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की और लोगों के बीच पहंुचकर कांग्रेस की आगामी नीतियों को बताया कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने महानगर के अनेक वार्डों में जन संपर्क किया और स्थानीय लोगों के साथ संवाद, बैठकें एवं पदयात्रा कर जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की भी की और इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधित किय।

Show More

Related Articles