उत्तराखण्डदेहरादून
कुसुम कंडवाल को मिली उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग जिम्मेदारी,

देहरादून,
उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर कुसुम कण्डवाल को उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी सौंपी है।उनका कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो चुका था जिसके बाद 2 माह के लगभग बीत जाने पर नये अध्यक्ष की तैनाती नही हो सकी जिसके कारण उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के कार्यों में आ रही कठिनाईयों के दृष्टिगत शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है,कि जब तक नये अध्यक्ष की तैनाती नहीं हो जाती तब तक कुसुम कण्डवाल ही उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के कार्यों का निर्वहन करगी।



