अपराधदेहरादून

शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

 सेलाकुई
 सेलाकुई थाने मे  युवती द्वारा  लिखित तहरीर दी गई जिसमे उसके द्वारा रिहान नाम  के व्यक्ति द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करने तथा उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई।
 पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों परिणाम स्वरूप अभियुक्त रिहान को धूलकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

Show More

Related Articles