नारी निकेतन को पहली बार और कोरोनेशन अस्पताल को मिली आधुनिक सुविधा युक्त नवीन एंबुलेंस
लाइफ सर्पाेट से लैस 02 एंबुलेंस और 01 मोक्ष वाहन को विधायक और डीएम ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून
मुख्यमंत्री के स्वस्थ सुदृढ़ उत्तराखंड विजन को साकार करने में जुटा जिला प्रशासन।
अभी तक जिले में नही थी शव परिवहन की कोई आधिकारिक सेवा।
नई एंबुलेंस संचालन से स्वास्थ्य सेवा होगी सुदृढ़, मरीजों को मिलेगी सहुलियत।
नारी निकेतन में असहाय, अनाथ बच्चे और मानसिक दिव्यांग महिलाओं को मिला डेडिकेटेड ट्रांसर्पोटेशन एवं एबुलेंस।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने जिला योजना एवं खनिज न्यास से तत्काल मुहैया करवाए।
डीएम के प्रयासों से सुधरने लगी नारी निकेतन और अस्पतालों की व्यवस्थाएं।
मानवता की राह पर निस्वार्थ सेवा करते रहना प्रशासन की प्राथमिकता-डीएम।
मुख्यमंत्री के निर्देशों और स्वस्थ उत्तराखंड विजन को लेकर जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की व्यवस्था में सुधार के साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने नारी निकेतन को पहली बार एंबुलेंस सुविधा प्रदान की है। जिलाधिकारी की पहल पर खनिज न्यास निधि से कोरोनेशन अस्पताल को 28 लाख की लागत से 01 एंबुलेंस तथा 01 मोक्ष वाहन और जिला योजना से 13 लाख की लागत से नारी निकेतन को पहली बार एंबुलेंस सेवा की सौगात मिली है। विधायक खजान दास और जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से इन तीनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मानवता की सेवा के लिए रवाना किया।
विधायक राजपुर खजान दास ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि 02 एंबुलेंस और 01 शव वाहन मिलने से निश्चित रूप से हमारे नारी निकेतन और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में शव वाहन न होने से कई बार परेशानियां आती थी जो अब दूर हो गई है।



