निजी स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी एवं एलयूसीसी में हुए घोटाले शिक्षा मंत्री का आवास का किया घेराव
महिला कांग्रेसियों को पुलिस ने यमुना कालोनी में बैरीकैडिंग लगाकर रोका

देहरादून:- प्रदेश महिला कांग्रेस के तत्वावधान में एलयूसीसी में हुए घोटाले एवं निजी स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव करने के लिए कूच किया लेकिन पुलिस ने यमुना कालोनी में बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई और कई कार्यकर्ता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और बाद में सभी वहीं बैरीकैडिंग पर धरने पर बैठ गये।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में दोपहर बारह बजे यमुना कालोनी चौक के पास इकटठा हुए और वहां एलयूसीसी में हुए घोटाले एवं निजी स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव करने के लिए कूच किया लेकिन पुलिस ने यमुना कालोनी में बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई और कई कार्यकर्ता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और बाद में सभी वहीं बैरीकैडिंग पर धरने पर बैठ गये।
प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा है कि एलयूसीसी में व्यापक स्तर पर घोटाला हुआ है और जिन लोगों ने खाते खोलकर उनमें जमा की गई धनराशि का सरकार को वापस लौटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार इस प्रकार के घोटालों को प्रदेश में सहन नहीं किया जायेगा और लगातार इसका विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज निजी स्कूलों ने फीस बढ़ोत्तरी कर अभिभावकों के ऊपर अतिरिक्त बोझ लाद दिया है और जिसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा और सरकार का निजी स्कूलों पर किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार को फीस बढ़ोत्तरी के मामले पर जल्द ही हस्तक्षेप करते हुए इस बढ़ोत्तरी को वापस कराना चाहिए जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त भार न पड़ सके।



