देहरादून

निजी स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं पर कार्रवाई से एनएपीएसआर में खुशी 

देहरादून। निजी स्कूलों में महंगी होती शिक्षा व पुस्तक विक्रेताओं द्वारा महंगे दामों व नकली पुस्तकों तथा उनकी मनमानियों के खिलाफ जिलाधिकारी देहरादून द्वारा विगत दिनों की गई कार्रवाई पर अभिभावकों में संतोष एवं खुशी की लहर है। इस अवसर पर एनएपीएसआर ने जिलाधिकारी सविन बंसल का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर आज आभार व्यक्त करने के लिए एनएपीएसआर का एक प्रतिनिधि मंडल ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान की अध्यक्षता में शिष्टाचार भेंट कर जिलाधिकारी सविन बंसल का अभिभावकों की ओर से आभार व्यक्त किया और साथ ही अन्य किताब विक्रेताओं एवं निजी स्कूलों की मनमानियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है जिस पर जिलाधिकारी ने लिखित शिकायत मिलने पर स्कूलों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान, पूर्व मंडल प्रभारी दीपक मलिक, सरदार गुरजेंद्र सिंह, एडवोकेट अरुण खन्ना आदि उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles