देहरादून

तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल से छात्रों ने मांगा इस्तीफा 

देहरादून। वीर माधो सिंह भडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में चल रहे फर्जी डिग्री जाँच प्रकरण, भ्रष्टाचार, वित्तीय अनिमितताओ की शिकायतांे एवं इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के डायरेक्टर अमित अग्रवाल की फर्जी डिग्री को लेकर डी.ए.वी. छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में पिछले एक माह से छात्र सड़कांे पर संघर्षरत है और इस दौरान यूटीयू सॉफ्टवेयर घोटाले में शासन के आदेश न मानने पर छात्रों ने कुलपति के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल का इस्तीफा मांगा गया।

यहां डीएवी पीजी कालेज छात्र के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि शासन की जाँच समिति द्वारा कुलपति डॉ. ओंकार यादव पर लगे करोडो रूपये के घोटाले के आरोप, मामले को रफा दफा करने को तकनीकी सचिव को सुविधा शुल्क देने की पेशकश, तकनीकी शिक्षा मंत्री से कुलपति डॉ. ओंकार यादव के व्यक्तिगत ताल्लुक होने की बात, निःशुल्क समर्थ पोर्टल लागु करने से खुला इंकार एवं अपने गृह जनपद के निकट सम्बन्धी की ईआर.पी. कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने से कुलपति के इंकार करने पर आज फिर छात्रों का गुस्सा फुट पड़ा और छात्रों ने कुलपति के इस तरह के व्यक्तव्य एवं ताना साही वाले रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने बताया कि छात्रों ने पुनः मांग की शासन की समिति की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति डॉ. ओमकार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. के पटेल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के डायरेक्टर अमित अग्रवाल को तुरंत बर्खास्त किया जाये एवं विश्वविद्यालय के छह करोडों रूपयों के घालमेल की रिकवरी हेतु तुरंत कदम उठाये जाये और संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध ईडी की भी मदद ली जाये, वर्तमान में गलत तरीके से चल रहे घर बैठे ऑनलाइन मूल्याङ्कन को तुरंत बंद करके गोपनीय रूप से मूल्यांकन केन्द्रो पर मूल्यांकन दिन में पूर्ण गोपनीय एवं पारदर्शी तरीके से पिछली परीक्षा का भुगतान शिक्षकों को करके कराया जाये।

उन्होंने कहा की शासन अपनी जाँच रिपोर्ट को तुरंत लागू करें और उन्होंने कहा कि शासन की जाँच के रिपोर्ट में दोषी साबित होने पर भी कुलपति अभी तक विश्वविद्यालय में घूम रहे है एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री की सह पर घोटाले के सबूतों से छेड़खानी कर रहे है जो अब बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles